फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रक्तचाप बढ़ने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संजय नगर निवासी 58 वर्षीय ऊषा देवी को मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उन्हें कई दिनों से उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ऊषा देवी को उनके परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि ऊषा देवी को पिछले कई दिनों से रक्तचाप बढ़ने की समस्या थी। सुबह के वक्त अचानक उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए थे। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऊषा देवी संजय नगर में अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटे का निधन कई साल पहले हो चुका था। उनकी पुत्रवधू दिल्ली में रहती है। इस दुखद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें