फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच किमी दूर से ला रहे पीने का पानी

विज्ञापन
गढ़ी सलूका में टोटियां तो लगी लेकिन आ सका पानी। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। शिलान्यास के छह साल बाद भी हर घर जल हर घर नल योजना के तहत क्षेत्र के गांव गढ़ी सलूका में पाइप लाइन बिछाने का काम नहीं हो सका है। पाइप लाइन न बिछने से गांव के लोग पांच किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तखावन के गांव गढ़ी सलूका में वर्ष 2019-20 में हर घर जल हर घर नल योजना का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और विधायक संजीव दिवाकर ने किया था। योजना के तहत गांव में ओवर हेड टैंक के निर्माण के बाद जल निगम और ठेकेदार की लापरवाही से कार्य अधूरा पड़ा है। योजना शुरू हुए छह साल बीतने पर भी गांव में पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। गांव के शशिकांत सिंह ने जल निगम और जिलाधिकारी को शिकायत भेजी है। गांव के लोगों की मानें तो ठेकेदार को काम का भुगतान किया जा चुका है। गांव में खारे पानी की शिकायत पर इस योजना को प्राथमिकता पर शुरू किया गया था। श्रीकांत सिंह, सज्जनपाल, कुलदीप, कृपाल सिंह, प्रमोद कुमार ने बताया इस योजना से गांव के लोगों को मीठा पानी मिलने की आस जगी थी। रोहित, प्रमोद, अजय, नीरज कुमार, सत्यपाल सिंह ने कहा बीस साल से गांव के लोग पांच किमी दूर से मीठा पानी ढोह कर ला रहे हैं। गांव के लोगों ने शासन को भेजी शिकायत में शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।

गढ़ी सलूका में टोटियां तो लगी लेकिन आ सका पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें