एटा। जनगणना के प्रथम चरण में स्व-गणना की प्रक्रिया आज से 21 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि इस बार नागरिकों को अपने घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से परिवार की गणना स्वयं करने की सुविधा दी गई है जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली बन जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। मोबाइल नंबर के माध्यम से प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। यह फॉर्म हिंदी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। स्व-गणना फॉर्म में परिवार और आवास से संबंधित लगभग 33 सूचनाएं भरनी होंगी। सभी विवरण दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट करते ही नागरिकों को एक एसई आई प्राप्त होगी। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस एसई आई को सुरक्षित रखें क्योंकि जनगणना अधिकारी के घर-घर सर्वेक्षण के दौरान केवल यही आईडी दिखानी होगी। इससे पुनः जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और गणना कार्य तेजी व पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा सकेगा।