फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 14 करोड़ की लागत से बनेगा पिवारी-रतिभानपुर मार्ग

विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र में पिवारी से रतिभानपुर मार्ग का निर्माण कार्य होता हुआ। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। विकासखंड क्षेत्र के पिवारी-रतिभानपुर मार्ग के निर्माण का कार्य 14 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। करीब 10 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग की ओर से यह सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन

यह मार्ग पिवारी गांव से शुरू होकर कस्बे के हैदरी चौक और हनुमान चौक से होते हुए रतिभानपुर तक जाता है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। धूल और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं।
स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए शासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सड़क बनने के बाद पिवारी, रतिभानपुर समेत आसपास के गांवों के किसानों, छात्रों, व्यापारियों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन-
पिवारी से रतिभानपुर तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 14 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। विभाग द्वारा जल्द ही कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



आदर्श कुमार वर्मा, एक्सईएन लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें