अलीगंज मार्ग पर नहीं कोई सुरक्षा के इंतजाम, गड्ढों की भरमार
एटा। जिस अलीगंज मार्ग पर यह हादसा हुआ उसकी हालत बेहद चिंताजनक है। यहां सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़ किया गया है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। रोड बीच-बीच में टूटा हुआ है। सांकेतिक बोर्ड भी पूरी तरह नहीं लगे है। सफेद पट्टी कई जगह नहीं है। प्रकाश व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। लोक निर्माण विभाग हर साल गड्ढों पर पैचवर्क कराकर इतिश्री कर देता है। रोड की चौड़ाई सात मीटर है। ट्रैफिक के लिहाज से यह काफी कम है। इसका चौड़ीकरण कराया जाना बेहद जरूरी है।
घायल के चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में रवि निवासी ज्ञानेशपुर नवाबगंज फर्रुखाबाद घायल हुआ है। उसके चाचा रनवीर ने घटना के संबंध में बागवाला थाने में प्राथमिक दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि कंटेनर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इस घटना में भतीजा रवि और अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच यात्रियों की मृत्यु हो गई।
परीक्षा देने जा रहा था आशीष
एटा। हादसे में मृतक पांचवे युवक के शव की शिनाख्त में देरी हुई। शुक्रवार दोपहर को उसके परिजनों से संपर्क हुआ। यह शव आशीष उर्फ अंकित (26) पुत्र सुरेश चंद्र सक्सेना निवासी वीरसिंहपुर नवाबगंज फर्रुखाबाद का था। परिजनों के अनुसार उसकी फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा था। इसी परीक्षा को देने वह नोएडा जा रहा था। बीच में यह हादसा हो गया।
टाइम लाइन
रात 10:45 बजे- कीलरमऊ के पास हादसा हुआ
रात 11:00 बजे- बागवाला पुलिस मौके पर पहंच गई
रात 11:15 बजे-डीएम, एसएसपी और अधिकारी मौके पर पहुंचे
रात 11:30 बजे- घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
सुबह 3:30 बजे-शिनाख्त हो चुके शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ
सुबह 5:00 बजे तक राजेश, सतेंद्र और शैलेश के शवों का पोस्टमार्टम हुआ
सुबह 7:00 बजे तीनों के शव लेकर रवाना हो गए परिजन