फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला बल्देव में शुक्रवार को एक पक्ष ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित युवक के परिजन के हंगामा करते हुए विरोध किए जाने पर हमलावर पक्ष ने जमकर पथराव कर खदेड़ दिया। पुराने विवाद में हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन


नगला बल्देव का राजपाल अपनी पत्नी मायादेवी के साथ राजस्थान में एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। यहां पर गांव के दूसरे पक्ष के लोग भी काम करते हैं। दोनों पक्ष में पहले से किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में राजस्थान में विवाद हुआ था, जो उस समय शांत हो गया था। बारिश के मौसम में ईंट-भट्ठों पर काम बंद होने पर दोनों पक्ष राजस्थान से वापस गांव आ गए थे। शुक्रवार की सुबह गांव के मंदिर पर दोनों पक्ष के आमने-सामने आने पर पुन: विवाद हो गया। विवाद होने पर दूसरे पक्ष ने राजपाल पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे चलने और पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में राजपाल को कस्बे के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें