फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में छात्र सहित 4 लोगों की मौत, 1 घायल

विज्ञापन
मृतक रहीशपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्र सहित 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। छात्र परीक्षा देने के लिए घर से ननिहाल आ रहा था। गांव अहमदपुर थाना मडराक जिला अलीगढ़ निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार की शाम को छोटा बेटा सागर तोमर (18) बाइक से ननिहाल गांव बढ़ावली हवेली थाना कुरावली जिला मैनपुरी के लिए घर से निकला था। यहां शुक्रवार को उसकी स्नातक की परीक्षा थी। रात लगभग 8 बजे सूचना मिली कि पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव नगला गूलर के पास हाईवे पर सागर सड़क हादसे में घायल हो गया है। कार के माध्यम से हम करीब 9 बजे मेडिकल कॉलेज एटा की इमरजेंसी पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने सागर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव पनियारे पुरवा थाना व जिला कन्नौज निवासी रामनरेश पाल ने बताया कि उनके 3 बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा कमलेश पाल (30) नोएडा में रहकर ऑटो चलाता है। यह बृहस्पतिवार को ऑटो से घर आ रहा था। साथ में ऋतिक व प्रांशू निवासी टपकापुर गुरसहायगंज भी थे। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कमलेश व उसमें सवार ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। रमेशपाल ने बताया कि बेटी सुमन देवी निवासी उमरन कछपुरवा की ननद की शुक्रवार को शादी थी। वहीं जाकर भात पहनाने के लिए बेटा नोएडा से घर आ रहा था।
तीसरी घटना में गांव काजीपुर थाना सकरौली निवासी रहीशपाल (41) अपनी ननिहाल बघियार थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ गए थे। वहां से बृहस्पतिवार को मंडप की दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इनकी बाइक जैसे ही जलेसर थाना क्षेत्र में गांव मुसियार के पास पुहंची अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में जा गिरी। हादसे में रहीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। रात होने के कारण कोई देख नहीं पाया। सुबह जब सब्जी विक्रेता उधर से निकले तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे। चौथी घटना में गांव अहौरियन पुरवा थाना सौंरिख जिला कन्नौज निवासी संतोष कुमार (40) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव पुठिया के पास हाईवे पर हुई।

मृतक रहीशपाल का फाइल फोटो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें