एटा। देवर ने भाभी के कपड़े फाड़े और दुष्कर्म का प्रयास किया। अदालत के आदेश पर थाना जैथरा में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।जैथरा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी व्यक्ति ने अदालत की आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लिखा है कि 9 सितंबर 2025 को छोटा भाई शराब के नशे में आया और पत्नी के साथ बदतमीजी करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले में शिकायत दर्ज कराने जब थाने में पहुंचा तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद घर आया तो एक बार फिर आरोपी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पीटा और जान लेने की धमकी दी। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।