फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑनलाइन ठगी के मामलों में वापस कराई 50 हजार रुपये की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम टीम ने कुल 49500 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। ठगी धनराशि वापस होने पर पीड़ितों ने साइबर टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित अमन निवासी मोहल्ला मौहरान थाना निधौली कलां ने 13 फरवरी को अवगत कराया कि उसके मोबाइल पर एपीके फाइल आने पर मोबाइल हैक हो जाने पर 12 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया।
साइबर क्राइम की टीम ने जांच कर लाभार्थी खातों की बैंकों से संपर्क करते हुए बैंकों को मेल किया गया। इसके बाद आवेदक की संपूर्ण धनराशि 12 हजार रुपये धनराशि को सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

वहीं थाना मलावन साइबर क्राइम टीम ने 30 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। यहां आवेदक के खाते से 30 हजार रुपये की धनराशि का फ्रॉड होने की बुधवार को शिकायत दर्ज कराई गई।
मलावन साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते में 30 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई।
थाना जलेसर साइबर क्राइम टीम ने 5,500 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। आवेदक के खाते से 13,909 रुपये की धनराशि का फ्रॉड हुआ। इसकी शिकायत 11 दिसंबर को हुई। जलेसर साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते में 5,500 रुपये की धनराशि वापस कराई।
थाना सकीट साइबर क्राइम टीम ने 2000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। आवेदक के खाते से 2000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर होने की शिकायत हुई। बुधवार को सकीट साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदक के खाते में 2000 रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें