फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा महोत्सव में झूमे सुर और ताल, बाल कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
फोटो-24 एटा महोत्सव के प्रदर्शनी पंडाल में पारंपरिक संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के दौरान तबला व
विज्ञापन
एटा। जानकी अलंकार कला संस्थान की ओर से शुक्रवार को एटा महोत्सव में पारंपरिक संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सकीट किरण सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, गौतम सिंह ने किया।
विज्ञापन

देर रात तक चले कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों से लेकर युवा प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, समूह नृत्य, हरियाणवी लोकगीत, तबला वादन, शुभम संगीत, शास्त्रीय और सुगम संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल डॉ. चंद्रा सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने चयनित किया।
लोक नृत्य में आरुषि, लोक नृत्य समूह हरियाणवी में काव्या, क्यारा, रिद्धवी, धर्मिका, तबला वादन में आदिक, शुगम संगीत में देव, अर्जुन, शास्त्रीय गायन सानवी, पारंपरिक गीत में हर्ष, शुगम संगीत शालिनी शाक्य सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक कीर्ति सिंह परिमार व सूर्यकांत परिमार ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक विरासत को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें