फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक ने बग्घी में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव पुठिया में शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने घोड़े वाली बग्घी में टक्कर मार दी। इससे बग्घी चालक हवा में उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव ककरावली निवासी राजेश ने बताया कि बड़े भाई साधू सिंह (35) घोड़े वाली बग्घी चलाते थे। वह शुक्रवार की शाम घर से बग्घी लेकर निकले और झोपड़ी बनाने के लिए गांव पुठिया में घास-फूस डालकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बग्घी गांव से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग व राहगीर जमा हो गए।
पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से एंबुलेंस में बैठाते समय ही उनकी सांसें थम गईं। यह देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें