फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला डूडा में रविवार को झूलती हाईटेंशन लाइन ने एक युवक की जान ले ली। ग्रामीणों ने बताया कि कि कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत लाइन को ठीक नहीं किया गया। विभाग की लापरवाही से यह घटना हुई है।
विज्ञापन

नगला डूडा निवासी राहुल (23) रविवार सुबह खेत पर चारा लेने गया था। राहुल की चारे की पोटली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे राहुल को करंट लगा। वह झुलस गया और अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। एकत्रित लोग आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें