फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बढ़े 13 बेड

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बढ़ाए गए बेड की व्यवस्था देखते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए बेड की संख्या में इजाफा किया गया है। पहले इमरजेंसी वार्ड में 17 बेड की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 बेड कर दिया गया है। इसके लिए 13 नए बेड जोड़े गए हैं। यहां पुराने कमरों की मरम्मत और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ने से गंभीर रूप से बीमार और सड़क दुर्घटना सहित अन्य हादसों में घायल होकर आने वाले मरीजों को तत्काल भर्ती कर प्राथमिक उपचार देने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहले सीमित बेड होने के कारण कई बार मरीजों को रेफर करना पड़ता था। अब इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इमरजेंसी वार्ड के विस्तार से बढ़ते मरीजों के दबाव को संभालने में मदद मिलेगी और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को भी उपचार कार्य में सुविधा होगी। इमरजेंसी सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जल्दी ही ऑक्सीजन की पाइप लाइन भी सभी बेड तक पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें