एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों की विशेष बैक परीक्षाएं पांच अक्तूबर से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की इन परीक्षाओं का अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शहर के एकमात्र परीक्षा केंद्र जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में ये परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय की विशेष बैक परीक्षाएं पांच से शुरू होकर 15 अक्तूबर तक संचालित होंगी।
परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा : पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। परीक्षा केंद्र पर लगभग 450 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। महाविद्यालय में परीक्षा संबंधी तैयारियां की जा रही हैं।
वर्जन
पूर्व में जारी कार्यक्रम के क्रम में प्राप्त आपत्तियों व सुझावों के निराकरण के उपरांत संशोधित अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की विशेष परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। 15 अक्तूबर तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
- धीरेंद्र कुमार वर्मा, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीयू विश्वविद्यालय अलीगढ़