फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर संविदा एएनएम का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
जलेसर में अपनी मांगों को लेकर सीएचओ को ज्ञापन सौंपती एएनएम। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर क्षेत्र में कार्यरत संविदा एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर यह जानकारी दी। उनकी मुख्य मांगों में मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण शामिल है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही वे राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन में भी शामिल होंगी। एएनएम के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन पर अनुपम, राजकुमारी, भारती उपाध्याय, गुंजन गर्ग, मोनिका सेंगर, प्रभा कुशवाहा, रानी, निशा, प्रीति, अर्चना और राधा सहित कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

प्रमुख मांगें और चुनौतियां
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगों का उल्लेख किया है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की थीं। इसके बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है और न ही समान कार्य के लिए समान वेतन मिल रहा है। कई संविदा एएनएम 40 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा पूरी कर चुकी हैं और अब ओवरएज हो गई हैं। इस कारण वे नई भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने से भी वंचित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें