फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जसरथपुर में महिला से लूट-पिटाई मामले का खुलासा, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
जसरथपुर थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अलीगंज। थाना जसरथपुर क्षेत्र में दस दिन पूर्व एक महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई करने और कान की बाली व छह हजार रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना जसरथपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कान की बाली और 2250 रुपये बरामद हुए हैं, जबकि घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महाराजपुर निवासी संतोष पाठक, कलिंजर निवासी शिशुपाल और जैथरा के किशनगंज निवासी ऋतिक वर्मा शामिल हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि संतोष और शिशुपाल गुरुग्राम में नौकरी करते थे और घटना से कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। संतोष ने हाल ही में जलेबी-समोसे की दुकान खोली थी।
21 अगस्त की शाम को संतोष ने शिशुपाल, शिवम, विष्णु और अवध पाल को अपनी दुकान पर शराब पीने के लिए बुलाया था। नशे की हालत में संतोष ने अपने साथियों को बताया कि गांव में एक महिला बच्चों के साथ अकेली रहती है और उसके घर में 40 से 50 हजार रुपये हो सकते हैं। इसके बाद, पांचों आरोपी मिलकर महिला के घर पहुंचे। विष्णु छत के रास्ते घर में घुसा और कुंडी खोलकर अपने साथियों को अंदर बुला लिया। जब उन्हें रुपये और कीमती सामान नहीं मिला, तो आरोपियों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। डर के मारे महिला ने कान की दोनों बालियां उतारकर दे दीं। पिटाई के दौरान एक बाली गिर गई, जबकि दूसरी बाली और दुकान के गल्ले में रखे छह हजार रुपये आरोपी लूट ले गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संतोष ने लूटी गई बाली अपने परिचित ऋतिक वर्मा को 9200 रुपये में बेच दी थी। बाली से मिले रुपये और छह हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शिवम, विष्णु और अवध पाल की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें