फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा गोलीकांड: ठंडी चाय को लेकर हुआ विवाद, पैसे मांगे तो मार दी गोली; टी स्टॉल संचालक के बेटे की हालत गंभीर

Tue, 25 Mar 2025 03:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में टी स्टॉल संचालक के बेटे को गोली मार दी गई। इसका गलती सिर्फ इतनी थी कि आरोपियों से चाय के पैसे मांग लिए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
एटा कोतवाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ठंडी चाय को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी युवक ने चाय वाले को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन



यहां की है घटना
ये घटना आगरा रोड पर स्थित टी स्टॉल की है। यहां पर पुरुषोत्तम की चाय की दुकान है। पुरुषोत्तम ने बताया कि सोमवार की रात कुछ लोग उसके यहां चाय पीने के लिए आए थे। आरोपियों ने पहले चाय पी और फिर जब पैसे मांगे, तो धमकाने लगे। आरोपियों ने साफ कहा कि चाय ठंडी थी, इसलिए पैसे नहीं देंगे। इसी बात को लेकर बेटे सुनील से झगड़ा हो गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के बीच झगड़ा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी की शव यात्रा में भिड़े...जमकर हुई हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन



तमंचे से मारी गोली
पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी ने तमंचा निकाला और बेटे पर गोली चला दी। गोली लगते ही बेटा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकले। तत्काल ही बेटे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां बेटे की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  Agra: पत्नी की लाठी से पिटाई, बहन को बाल पकड़कर घसीटा...घरवालों से हुआ झगड़ा, वायरल हो रहा ये वीडियो


हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें