फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा ने कासगंज को हराया सद्भावना शृंखला में बढ़त

Thu, 01 Jan 2026 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में एटा और कासगंज की के मध्य फुटबॉल का मुकाबला हुआ। तीन दिवसीय मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में एटा ने कासगंज को 1-0 से पराजित कर शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन


शीतलहर व ठंड में मैच का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत व जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी बंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच की शुरुआत से दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। कासगंज के गोलकीपर और डिफेंस ने एटा के कई प्रयास लगातार विफल किए जिसके चलते पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मध्यांतर के बाद एटा टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए तीन खिलाड़ियों का परिवर्तन किया। इसका प्रभाव तुरंत दिखा।
दूसरे हाफ में एटा के खिलाड़ी मयंक ने शानदार मौका भुनाते हुए गोल दाग दिया जिससे एटा की टीम 1-0 से आगे हो गई। इसके बाद कासगंज ने दबाव बनाना शुरू किया। रेहान, उबादा, इमरान ने बराबरी का गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन एटा की रक्षा पंक्ति गोनू, सुमित और अभिषेक ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। एटा की ओर से नवजोत सिंह, सौरभ और विक्की ने भी पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेल के अंतिम मिनटों में कासगंज ने आक्रामक रुख अपनाया, पर एटा ने बढ़त बनाए रखी और मैच 1-0 से अपने नाम किया। संघ संरक्षक संजीव कुमार एआरएम, प्रधानाचार्य विशांत कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुधीर गुप्ता, कोच अनूप द्विवेदी, सुशील यादव शैलू मौजूद रहे। दूसरे मैच में जीत के साथ एटा ने तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें