फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उद्यमी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को मारी गोली

Sat, 02 Sep 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में एक उद्यमी ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। परिजन युवक को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी गोपाल गुप्ता (41) दिल्ली में रहकर एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी चलाते हैं। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ वह अपने शांतिनगर स्थित घर में आए थे। शुक्रवार को परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटने पर देर शाम को गोपाल ने पत्नी से अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर साफ करने के लिए मांगी। इसके बाद रिवाल्वर को लेकर वह कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद ही अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसे सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा गोपाल खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजन तत्काल ही उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि एक निजी नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें