एटा। शहर में आगरा रोड स्थित होटल गुप्ता पैलेस में बृहस्पतिवार की देर रात इंजीनियर जे जयसूर्या का शव चादर के फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को यहां एंबुलेस से दिल्ली ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली से एयर एंबुलेंस से चेन्नई के लिए पहुंचाया गया।
कोतवाली नगर पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में फंदा लगने से ही मौत की बात सामने आई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अवानी स्ट्रीट बालमुरुगन नगर अल्लापक्कम निवासी जे. जयसूर्या (26) थायसन कंपनी में सर्विस इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जो 9 अप्रैल को जवाहरपुर तापीय परियोजना में उपकरणों की सर्विस करने के लिए कंपनी द्वारा भेजा गया था। उसके परिजन यहां नहीं आए। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने एंबुलेंस द्वारा शव को उसके घर के लिए पहुंचाया।