फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यादगारपुर में 13 साल बाद ढहाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव यादगारपुर में एसडीएम सदर विपिन कुमार मोरल ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय और मंदिर जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण ढहा दिया। मामले में 13 साल बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान विष्णुपाल सिंह ने वर्ष 2012 में मार्ग में अतिक्रमण की शिकायत की थी। दीवानी न्यायालय में वाद दायर होने के बाद न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सदर के यहां आवेदन किया गया था। पूर्व प्रधान ने राकेश कुमार, अतिवीर, प्रियभाष चंद्र, प्रियतोष चंद्र, उपेंद्र कुमार और सुरेश चंद्र पर आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि इन लोगों ने 19 मई 2012 को प्राथमिक विद्यालय और शिव मंदिर के रास्ते पर फाटक लगाकर बंद कर दिया था। कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार सतीश चंद्र, राजस्व निरीक्षक हेमंत कुमार, दिनेश चंद्र, लेखपाल कौशलेंद्र सिंह, लेखपाल नरेश बाबू, श्यामबाबू, श्यामसिंह और बीडीओ मारहरा सुधाकर दुबे सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें