फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में आई रफ्तार, तोड़ा गया संत तुलसीदास द्वार

विज्ञापन
कासगंज में फोरलेन निर्माण के लिए जेसीबी से हटाया जाता अतिक्रमण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के कार्य में अब रफ्तार आ गई है। कासगंज-सोरों मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने काम आगे बढ़ाया है। शनिवार को आवास विकास कॉलोनी के समीप बने संत तुलसीदास द्वार को भी तोड़ा गया है।
विज्ञापन

कासगंज से एटा के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा है। यह काम वैसे तो काफी हद तक पूरा कर लिया गया है, लेकिन आबादी क्षेत्र में यह काम अभी अधूरा है। कासगंज-सोरों रोड पर आवास विकास कॉलोनी तक जगह-जगह काम अपूर्ण है।
वैसे तो मार्च माह में फोरलेन का काम पूरा करने का लक्ष्य तय था। फिर भी लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है कि जल्द ही सड़क निर्माण का काम पूरा किया जाए। शनिवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए आवास विकास कॉलोनी के समीप स्थित संत तुलसीदास द्वार को जेसीबी से तोड़ा गया। वहीं लोग स्वयं अपने भवनों पर छैनी-हथौड़े चलाकर अतिक्रमण हटा रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 190 करोड़ रुपये की लागत से जिले की सीमा में हो रहा फोरलेन का काम।
- 95 प्रतिशत भुगतान पूर्ण होने पर कार्य में आई रफ्तार।
- 32 किलोमीटर एटा-कासगंज के बीच बनाया जा रहा फोरलेन।
तेजी से कर रहे काम
फोरलेन का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। जल्द ही सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। अतिक्रमण तेजी से हटवाए जा रहे हैं। सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें