बागबाला थाना क्षेत्र में चलते ट्रेक में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : ETAH
एटा। नमकीन की एक प्रतिष्ठित कंपनी की गाड़ी (कंटेनर) में नमकीन और मिठाइयां भरकर गुड़गांव से वाराणसी की ओर ले जाई जा रही थी। बागवाला के पास अचानक शॉर्ट सर्किट से कंटेनर में आग लग गई। चालक को आग लगने का एहसास हुआ तो उसने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया।
चालक बिल्लू पुत्र सामंत कुमार निवासी जैथरा ने बताया है कि वह शनिवार की सुबह ही गुड़ग़ांव से कंटेनर लेकर चला था और बागवाला पर अचानक बैटरी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग पर पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन त्यागी ने बताया है कि सूचना समय पर मिल जाने के चलते आग को बुझा लिया गया। कंटेनर में भरे सामान में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।