फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने लिया फायरिंग का प्रशिक्षण

Fri, 02 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फायरिंग का प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्लीपुर बरबारा के गेंदा देवी महाविद्यालय में नौंवीं उत्तरप्रदेश वाहिनी एनसीसी हाथरस के कैडेटों का शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कैडेटों को लाइट मशीन गन का प्रशिक्षण दिया गया और फायरिंग के गुण सिखाए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को योग प्रशिक्षण, फायरिंग, मैप रीडिंग, ड्रील, सिविल डिफेंस, सोशल सर्विस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांव शियारपुर एवं अल्लीपुर बरबारा के प्राथमिक विद्यालय में कैडेटों ने जाकर स्कूली बच्चों को शिक्षित किया। कैडिटों को फायरिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। कैडेटों ने फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान लाइट मशीन गन का प्रयोग किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट ललित पाठक ने इकोलॉजी के बारे में बताया। कैंप के दौरान कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। कमान अधिकारी आरके कौशल के नेतृत्व में शिविर आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें