फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कहानियों के माध्यम से छात्रों को दी गई रोजगार की जानकारी

Tue, 16 Sep 2025 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ के जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय ने कॅरिअर काउंसिलिंग कैंप का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को कहानियों के माध्यम से रोजगार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और लक्ष्य तय करना होता है। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियां का सामना करने के गुर बताए। सेवायोजन विभाग के सूर्यकांत सिंह ने छात्रों को बताया कि रोजगार कैसे प्राप्त किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी एवं एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से अपने तथा अपने परिवार को बचाए रखने की जानकारी दी। कैंप में बांकेबिहारी अग्रवाल, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर उपाध्याय, डॉ. सत्यनारायण यादव, आलोक आमौरिया, मेहरबान राजपूत, पुष्पेंद्र पाल शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें