फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में लाइनलॉस बढ़ गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि इसे कम किया जाए। इसको लेकर निगम की टीमे विद्युत चेकिंग अभियान चला रहीं हैं। बुधवार को टीमों ने चार घरों में विद्युत चोरी पकड़ी।
विज्ञापन


शहर में 37 हजार निगम के उपभोक्ता हैं। इनको आपूर्ति देने के लिए 5 विद्युत उपकेंद्र हैं। लेकिन उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कारण कुछ भी हो लेकिन गर्मी में निगम के उपभोक्ता परेशान रहते हैं। वहीं लाइनलॉस कम करने का निगम के अधिकारियों पर दबाव है। बुधवार को अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय के निर्देशन में शहर के मोहल्ला मेहता पार्क, नेहरू नगर, गली बलदेव सहाय, रेवाड़ी मोहल्ला आदि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान टीम ने 4 परिसरों में विद्युत चोरी पकड़ी। उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार भारती ने सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियिम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में उपखंड अधिकारी उग्रसेन, अवर अभियंता मोहित यादव, राहुल कुमार, अतुल कुमार, सुमित कुमार, विजिलेंस प्रभारी हरिकेश कुमार, संदीप, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें