एटा। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बने अनुपम कॉमर्शियल कांप्लेक्स में विद्युत चोरी की खबर छपी तो निगम ने सुबह वहां छापामार कार्रवाई की। कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ी गई। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर पालिका परिषद में बने विद्युत उपकेंद्र के पास ही अनुपम कांप्लेक्स में एक लॉज संचालित है। जहां कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया।
वहीं विद्युत निगम ने शुक्रवार सुबह विजिलेंस टीम के साथ छापामार कार्रवाई कर दी। इस दौरान विद्युत निगम के कर्मचारियों को अनुपम कांप्लेक्स की सबसे ऊपर वाली छत पर मुख्य केबिल में कटिया लगी हुई मिली। वहीं लॉज में दो एसी चलते हुए पाए गए। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि लॉज में चार किलोवॉट का कनेक्शन था। जिस पर दो एसी चल रहे थे। जबकि चार से अधिक एसी लगे हुए थे। इस पर बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।