फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संदिग्धि परिस्थिति में वृद्ध की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Wed, 20 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत अल्लैपुर निवासी चंद्रपाल (60) की बुधवार को संदिग्धि परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि चंद्रपाल सिंह 11 मई की शाम अपनी पत्नी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे। देर रात करीब 12 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन 12 मई की सुबह करीब छह बजे चंद्रपाल सिंह खड़ऊआ-पलरा रोड स्थित नहर पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें