फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद को लेकर देर रात तक गुलजार रहे बाजार

Thu, 24 Sep 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद को लेकर देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। तो वहीं कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद फरोख्त जारी रही। गुरुवार को पशु बाजार न लगने के बाद भी दिन में लाखों के बकरे खरीदे गए।
विज्ञापन


कई दिनों से पशु मेले में नहीं शहर की सड़कों पर भी बकरों की भीड़ दिखाई दे रही है। ग्रामीण पशु पालक इन्हें बेचने शहर पहुंच रहे हैं। शहर आने से पहले ही लोग रास्तों में ही खरीद फरोख्त करते दिखाई दिए। देर रात तक बाजारों में भी फल व अन्य खाद्य पदार्थों आदि की खरीददारी की गई।

शहर काजी वदूद अहमद के अनुसार इस्लाम में साढ़े सात तोला सोना व साढ़े बावन तोला चांदी की हैसियत रखने वाले पर कुर्बानी बाजिव होती है। इसके चलते अनुयाई कुर्बानी की रस्म अदा करते हैं। इसके तीन हिस्से किए जाते हैं। इनमें एक भाग गरीबों, एक रिश्तेदारों-मित्रों एवं एक भाग स्वंय के लिए होता है। जीटी रोड पर सुबह आठ बजे सामूहिक नमाज होगी। इसका नेतृत्व हाफिज इदरीस करेंगे। जबकि नगला पोता स्थित ईदगाह पर साढ़े आठ बजे काजी वदूद अहमद के नेतृत्व में नमाज अता होगी।
विज्ञापन

नायब काजी मुख्तार अहमद नजमी के अनुसार इस बार शहर के चार स्थानों पर अलग अलग समय पर नमाज अता की जाएगी। इसमें पौने आठ बजे जीटी रोड जामा मस्जिद पर,  आठ बजे जीटी रोड स्थित मुसाफिर खाना, सवा आठ बजे किदवई नगर एवं साढ़े आठ बजे नगला पोता स्थित ईदगाह पर सामूहिक नमाज होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें