फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंगल बेल, जिंगल बेल के गूंजे सुर

Mon, 26 Dec 2016 11:27 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
जिंगल बेल, जिंगल बेल के गूंजे सुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन स्थित मॉडल स्कूल में सोमवार को क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को प्रभु यीशु के बारे में बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए रमाकांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रभु यीशु के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकी का अवलोकन कराया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं सांता क्लॉज ने बच्चों और अतिथियों को उपहार वितरित किए। इस मौके पर पूजा गुप्ता, नीता यादव, हेमलता सिंह, यतेंद्र, एबीएसए श्रीकांत पटेल, महेश पटेल, मुकेश यादव मौजूद रहे। इस मौके पर बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया और अध्यापकों के शिक्षण कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें