फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में लगे लोगों को दे रहे धैर्य रखने का उपदेश

Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कतार में लगे लोगों को दे रहे धैर्य रखने का उपदेश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बढ़ रहा नकदी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों के आक्रोश थामने के लिए अब सामाजिक संगठन उतर आए हैं। संगठन लाइन में लगे लोगों को धैर्य बरतने की सलाह देने के साथ-साथ धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बैंक के बाहर शिविर लगाकर लोगों को सामाजिक सद्भाव का पाठ सिखाया जा रहा है। इसके साथ ही लाइन में भूखे प्यासे रहकर कैश मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को नाश्ते का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कस्बा सराय अगहत में बैंक लाइन में लगे लोगों को धैर्य का पाठ सिखाने का जिम्मा ओम शांति परिवार ने लिया है। संस्था के सदस्य सुबह से बैंक बाहर अपना शिविर लगा लेते हैं और लोगाें को धार्मिक ज्ञान देते हैं। रात में बैंक  के बाहर रात गुजार रहे लोगों को भी कैंप लगाकर धर्म और सद्भाव की शिक्षा दी जाती है। परिवार के प्रमुख गुड्डू राठौर की पहल से लोगों में जागरूकता भी आ रही है। धार्मिक ज्ञान मिलने के बाद से लोग लाइन में लगकर हंगामा कम कर रहे हैं। वहीं संस्था द्वारा सुबह-सुबह लोगों को हलवा और चाय का वितरण किया जाता है। गुड्डू बताते हैं कि लोगों की दिक्कतों को कम करने के लिए धर्म के प्रति जागरूक किया जाता है। ताकि वे परेशानी को भूलकर शांति से अपने काम को अंजाम दें। इसके साथ ही बैंक शाखा पर समाजसेवियों द्वारा चाय, कचौड़ी, सब्जी का वितरण किया जा रहा है। इनमें मुनीश पाल, प्रभात वर्मा, दिलीप गुप्ता, वीके गुप्ता, रामप्रताप गुप्ता, विजय राठौर, भानु जैन और माथुर वैश्य सेवा समिति के सदस्य शामिल हैं।

दो दिन बाद खुले बैंक, लगी कतारें
जिले में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले, तो लंबी-लंबी कतारें लगती नजर आईं। नकदी पाने के लिए लोगों ने घंटों लाइन में लगकर इंतजार किया। इस दौरान एटीएम से भी नकदी की निकासी नहीं हो सकी। शहर में महज बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से नकदी की निकासी हुई। जबकि अन्य एटीएम पर शटर गिरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें