फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विकास भवन के तहत 56 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू

Thu, 12 Sep 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकास भवन के अंतर्गत सभी 56 कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत बृहस्पतिवार को हो गई। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में डीएम ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जुलाई माह में प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई थी। इसके बाद अब विकास भवन के अंतर्गत संचालित कार्यालय में भी क्रियान्वयन शुरू किया गया है। ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से ही आगामी समय में पत्रावलियां प्रस्तुत की जाएंगी। यह सरकारी कार्यालयों में सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कामकाज करने का माध्यम है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस के लिए अधिकारी-कर्मचारी के डिजिटल सिग्नेचर, एनआईसी की मेल आईडी और वीपीएन फॉर्म की मदद से सुरक्षित नेटवर्क की आवश्यकता होती है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, डीएसटीओ रेखा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें