शनिवार रात नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलरो कार की डिग्गी से एक लाख रुपये से अधिक का कैश पकड़ा। पूछताछ करने पर चालक कागजात नहीं दिखा सका और सही जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कैश जब्त कर लिया है।
नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात माया पैलेस पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी रात करीब साढ़े दस बजे एक बोलेरो रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डिग्गी के नीचे रखे करीब 1.44 लाख रुपये बरामद हुए। चालक अभिनव कुमार निवासी गढ़िया हार थाना बागवाला से बरामद रुपये को लेकर जानकारी की गई तो वह जानकारी नहीं दे सका, साथ ही कोई कागज भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने रुपये जब्त कर लिया। चालक से पूछताछ के बाद प्रभारी ने बताया कि बरामद रुपये ओमप्रकाश निवासी हीरानगर कोतवाली नगर के बताए गए हैं। फिलहाल कोई जानकारी न दे पाने के कारण रुपये जब्त कर लिए गए है। इससे पहले सकरौली पुलिस ने बीस लाख रुपये से अधिक का कैश कार में पकड़ा था।