फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, 173 बेटिकट यात्री धरे गए; 12 को गंदगी फैलाते... धूम्रपान करते पकड़ा

Wed, 07 Aug 2024 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। 173 बेटिकट यात्री पकड़े गए। वहीं 12 यात्री गंदगी फैलाते और धूम्रपान करते भी पकड़े गए। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में टूंडला-बरहन और बरहन-एटा खंड पर बुधवार को ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। 173 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जबकि 12 यात्रियों को गंदगी फैलाते व धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल दिन-प्रतिदिन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। यात्रियों को बेहतर व स्वच्छ परिवेश देने के लिए स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। 

उप मुख्य यातायात प्रबंधक और सहायक वाणिज्य प्रबंधक टूंडला एके सिन्हा के नेतृत्व में टूंडला-बरहन व बरहन-एटा खंड पर ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, गाड़ी व स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले और अनबुक्ड लगेज वाले यात्रियों को पकड़कर जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य निरीक्षक शिकोहाबाद बीएल मीना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टूंडला मनोज कुमार ने आठ टिकट चेकिंग स्टाफ, एक रेलवे सुरक्षा बल और दो राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर जांच की। गाड़ी संख्या 01915 व 01914 और 04937 को चेक किया गया। जांच अभियान में कुल 185 यात्रियों को पकड़ा गया और इन पर 49185 रुपये जुर्माना लगाया गया। 

गाड़ियों के दिव्यांग और महिला कोच की विशेष रूप से जांच करते हुए दिव्यांगों और महिलाओं को बैठने के लिए स्थान दिलाया गया। ताकि उन्हें यात्रा करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यात्रियों को स्वच्छता रखने और टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया। ऑनलाइन यूटीएस मोबाइल एप के माध्यम से साधारण टिकट लेने की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें