फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी कम होने से बुध बाजार में उमड़ी भीड़, खूब की खरीदारी

Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट के बुध बाजार में उमड़ी भीड़।  - फोटो : सकीट के बुध बाजार में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
सकीट। सर्दी कम होने से बुधवार को आसपुर अड्डा पर लगे साप्ताहिक बाजार में लोगों की खासी भीड़ रही। लोगों ने जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी की। बुध बाजार में अत्यधिक भीड़ होने पर दुकानों की संख्या भी अधिक थी। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के बाजार की साप्ताहिक बंदी रहती है। कई माह से आसपुर अड्डा के खाली मैदान में बाहर के कुछ लोग यहां पहुंचकर सामान बेचने लगे। बाद में इसने बुध बाजार का रूप ले लिया। मंगलवार की रात को या बुधवार की अल सुबह पहुंचकर व्यापारी अस्थायी दुकानें सजाते हैं।
बाजार की अपेक्षा सामान सस्ता मिलने पर कस्बा और देहात क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी करते हैं। अधिक सर्दी होने पर लोग बुध बाजार में कम पहुंच रहे थे। सर्दी कम होने और होली नजदीक आने पर महिलाओं की बुध बाजार में खासी भीड़ रही। जरूरत के सामान की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें