फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पर्ची से चालक-परिचालक कर रहे खेल, एप लगाएगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र परिवहन निगम ने कुछ ढाबों को अधिकृत किया है। इन पर ही रोडवेज की बसों को रुकने के निर्देश हैं। जहां से चालक-परिचालक को पर्ची दी जाती है, लेकिन सांठ-गांठ कर फर्जी पर्ची बनवा ली गई है, जिनसे खेल किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने एप जारी किया है, जिससे पर्ची की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के चालक-परिचालकों द्वारा रोडवेज बसों को अनधिकृत ढाबों पर रोक दिया जाता था। जहां खाद्य वस्तुएं ढाबा संचालक मनमाने दाम पर बेचते थे। शासन ने कुछ ढाबों से अनुबंध कर वहां बसें रोकने के लिए अधिकृत किया गया। चालक-परिचालक को एक पर्ची दी जाने लगी। जिसमें बस के संबंधित ढाबे पर रुकने का सत्यापन किया जाता था। जब लखनऊ से मॉनीटरिंग की गई तो पकड़ में आया कि बसों के चालक-परिचालकों द्वारा अधिकृत किए गए ढाबों पर बस को न रोककर दूसरे स्थान पर रोका गया। जबकि जो पर्ची दी गई वो फर्जी है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा एप बनाया गया है।
एआरएम को एप से पर्ची का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे चालक-परिचालकों का खेल पकड़ में आ सके। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि बुधवार को एप के माध्यम से पर्चियों की पड़ताल की जाएगी। जो पर्ची फर्जी मिलेगी, संबधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें