फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश : 158 हुए फॉल्ट, छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
सकीट क्षेत्र के गांव इशारा में टूटी हुई बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सोमवार दोपहर के बाद रात को आंधी के साथ रिमझिम बारिश होती रही। जिसकी वजह से जिले में 158 जगहों पर फॉल्ट हुए। शहर में पूरी रात बिजली गुल रही। इन्वर्टर जवाब दे गए और बारिश होने की वजह से घरों की छतों पर भी नहीं जा सके। ऐसे में लोगों को रात काटना मुश्किल हो गया। उधर, मंगलवार को भी बिजली कटौती होती रही। जिसके चलते सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी मोबाइल की रोशनी में काम करते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार रात 12 बजे आंधी आई, जबकि दो बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। रात 12 बजे आंधी आते ही बिजली गुल हो गई। मंगलवार सुबह छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आंधी की वजह से शहर में 36 जगहों पर फॉल्ट हुए। जिसके चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मोहल्ला नेहरू नगर, नई बस्ती, शिवओमपुरी, जगन्नाथपुरी, आनंदपुरी, जेल रोड, सिविल लाइंस, बारहबीघा, सुनहरी नगर आदि मोहल्लों में आपूर्ति सुबह 10 बजे तक प्रभावित रही। उधर, देहात क्षेत्र में 122 स्थानों पर फॉल्ट हुए, जिसके चलते 30 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे तक आपूर्ति बहाल की गई।
मंगलवार दोपहर के समय बिजली कटौती होने की वजह से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत आई। रात भर बिजली न मिलने और दिन में भी कटौती के चलते दफ्तरों के इन्वर्टर काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में कर्मचारियों को जरूरी काम मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर करने पड़े। नगर पालिका परिषद में जेनरेटर होने के बाद भी कर्मचारी अंधेरे में बैठे थे। कर्मचारियों का कहना था कि पालिका का तीन दिन से जेनरेटर खराब है।
विज्ञापन

जिले में 63 मिमी हुई बारिश
जिले में मई माह में दो दिन में ही 63 मिमी बारिश हुई। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को एटा सदर तहसील में 36 मिमी बारिश हुई है। वहीं जलेसर तहसील में 6 मिमी बारिश हुई है। जबकि अलीगंज तहसील में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पिछले साल जिले में मई माह में कुल 210 मिमी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें