फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज हत्या के दोषी को 14 साल की सजा

Fri, 14 Aug 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। न्यायालय ने 10 वर्ष पुराने दहेज हत्या के मामले में दोषी को 14 वर्ष के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला थाना नयागांव क्षेत्र का है।
विज्ञापन

वादी ने अपनी पुत्री की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए 19 फरवरी 2016 को शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर थाना नयागांव में धारा 498ए, 304बी, 326 आईपीसी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 21 मई 2016 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। ईसी एक्ट न्यायालय ने इस मामले में संजीव निवासी सराय अगहत, थाना नयागांव को दोषी करार देते हुए 14 वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें