फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका पर कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 14 Aug 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव मिहुता के कंपोजिट विद्यालय का बीईओ विनोद कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इसमें विद्यालय में पंजीकृत 162 बच्चों के सापेक्ष 115 बच्चे उपस्थित थे। 47 बच्चे अनुपस्थित होने पर बीईओ ने नाराजगी जताते हुए लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षिका अर्चना शाक्य पर कार्रवाई की संस्तुति कर बीएसए को भेजी है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय मिहुता में प्रधानाध्यापक के साथ चार अध्यापक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है। निरीक्षण में सहायक अध्यापक अर्चना शाक्य काफी समय से अनुपस्थित रहने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई।
बीईओ ने नाराजगी जताते हुए शिक्षिका अर्चना शाक्य पर कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए पत्र बीएसए अनुपम अवस्थी को भेजा है। निरीक्षण में उन्होंने प्रधानाध्यापक से अनुपस्थित 47 बच्चों के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों की शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थित रहने के लिए निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित रहने पर बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने को कहा है। निरीक्षण में मिड-डे-मील के तहत बन रहे खाना को भी चेक किया।
उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने को कहा। विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों और शिक्षकों से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें