विद्यार्थियों को गोद में उठाकर ले जाता स्वास्थ्य कर्मी, केंद्रीय विद्यालय में छात्रा का उपचार करती स
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में एक-एक करके 33 विद्यार्थी चक्कर खाकर गिरे। जानकारी मिली तो प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य टीम को कॉलेज भेजा। स्वास्थ्य टीम ने कॉलेज पहुंचकर 119 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरत के अनुसार उनको दवाएं दीं।
डीएम प्रेम रंजन सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल व डॉ. राहुल वार्ष्णेय सहित अन्य चिकित्सक केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। वहीं सीएमओ स्तर से दो टीमें गईं। इसके अलावा सकीट सीएचसी से प्रभारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भेजे गए।