फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो पत्नियों की मौत से टूट चुका था टिंकू, चाची से कर बैठा प्यार...इसलिए अपने ही हाथों से बेरहमी से मार डाला

Tue, 30 Jul 2024 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के जलेसर में युवक ने अपनी चाची को इतनी दर्दनाक मौत दी कि देखने वालों की रूह कांप गई। उसने चाची पर घन से प्रहार किए और तब तक मारता रहा, जब तक उसकी सांस नहीं थम गई। इस दौरान बचाने आई मां पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए। 
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और चाची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर के मोहल्ला सराय खानम निवासी टिंकू की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की लगभग 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई। जिसके बाद इसने दूसरी शादी की थी। लगभग 2 वर्ष पहले उसकी भी मृत्यु हो गई। बाद में इसके चाची के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। जिसकी चर्चा अक्सर मोहल्ले में होती रहती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि टिंकू की पहली पत्नी से एक बेटा पैदा हुआ। जिसके बाद वह बीमार पड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद टिंकू ने दूसरा विवाह कर लिया। लगभग दो वर्ष पूर्व प्रसव पीड़ा के चलते उपचार के दौरान दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई। तबसे ही टिंकू की नजदीकियां अपनी चाची महादेवी के साथ बढ़ने लगी। जिसकी चर्चा अक्सर मोहल्ले में होती रहती थी।
 

सोमवार को घर पर टिंकू, इसकी मां गीता देवी, बहन पूजा और चाची महादेवी मौजूद थीं। उसी समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते गुस्से में आकर टिंकू ने लोहा पीटने वाले घन (हथौड़े) से चाची के ऊपर वार कर दिया। चाची की चीख सुन बचाने पहुंची मां गीता देवी को भी मारा और खुद को भी घायल कर लिया।

जिस समय टिंकू ने चाची को मारा, उस समय महादेवी के पति डंबर सिंह, पुत्र किशन और लखन मौजूद नहीं थे। यह लोग धान की रोपाई करने गए हुए थे। वहीं, टिंकू का बेटा भी घर पर नहीं था। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बताया कि 9 जुलाई को टिंकू की मानसिक दिव्यांग बहन पूजा की शादी हुई थी। तब इसकी मां व अन्य लोग घर पर आए थे। अन्यथा सभी लोग टिंकू की बड़ी बहन सुनीता के घर अलीगढ़ में रहते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल और पूछताछ के दौरान सामने आया है कि टिंकू के संबंध उसकी चाची से थे। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और टिंकू ने इस घटना को अंजाम दे दिया। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें