फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कम उपस्थिति पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों से बोर्ड पर सवाल हल कराते डीएम- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने सोमवार दोपहर एटा नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने एमडीएम रजिस्टर, विद्यालय कैंपस में साफ-सफाई, शिक्षा की गुणवत्ता को चेक किया। डीएम ने स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति देख नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया कि नगर क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय पटियाली गेट में 164 नामांकित बच्चों के सापेक्ष कुल 80 बच्चे एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 76 नामांकित बच्चों में से 31 बच्चे उपस्थित पाए गए। बच्चों की अनुपस्थिति और शिक्षा में सुधार लाने को विद्यालय प्रबंधन से कहा। डीएम नेे प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4, 5 में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर बच्चों को पुरस्कृत किया। डीएम ने मौजूद बच्चों का हौसला अफजाई कर बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें