फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों के दीप हुए रोशन, उत्साह और उमंग के साथ मनाया दीपोत्सव

विज्ञापन
कासगंज में दीपावली पर्व के मौके पर पटाखे छोड़ते बच्चे व अन्य लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
एटा। रोशनी के पर्व दीपावली पर रविवार को खुशियों के दीप रोशन हुए। जिले में उत्साह और उमंग के साथ दीपोत्सव मनाया गया। घर-घर गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने आतिशबाजी चलाकर धूमधड़ाका किया। रविवार रात को आसमान रंगीन आतिशबाजी से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

दीपोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से लोगों में उत्साह नजर आ रहा था। बाजारों में खरीदारी के साथ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। रविवार को सुबह से ही पर्व का उल्लास नजर आया। सुबह से घरों में पूजन-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गईं। शाम को घरों में लोगों ने गणेश-लक्ष्मी का विधिविधान से पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। लोगों ने नए परिधान पहनकर पूजा में भाग लिया। इसके बाद एक-दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा। उधर, बच्चों ने पटाखे और आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया। इस दौरान रात भर आसमान रंगीन आतिशबाजी से सराबोर दिखा। पटाखों का सभी ने मिलकर आनंद लिया।
मिष्ठान्न विक्रेताओं की हुई चांदी
पर्व पर मिष्ठान्न विक्रेताओं की खूब चांदी हुई। मिठाई खरीदने के लिए लोगों की खूब भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि लोगों को मिठाई खरीदने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पूजन और एक-दूसरे को गिफ्ट के तौर पर मिठाई देने के लिए लोगों ने जमकर डिब्बे तैयार कराए। जिले भर में मिठाई का लगभग 10 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

खूब बिके दिए
दीपावली पर मिट्टी के दीपकों की जमकर खरीदारी हुई। वहीं चाइना झालरों और उत्पादों से लोगों ने परहेज किया। रविवार को दियों के दाम 40 रुपये दर्जन से बढ़कर 60 रुपये दर्जन तक हो गए।
देर रात तक बिके पटाखे
जिले में दीपावली पर पटाखों का कारोबार भी करोड़ों रुपये का हुआ। हालांकि ज्यादा तेज आवाज वाले पटाखों को लेकर क्रेज कम नजर आया। शहर के सैनिक पड़ाव पर देर रात तक पटाखों की बिक्री हुई। पड़ाव मेें पटाखे खरीदने को भी भीड़ उमड़ी।
जमकर बिके फूल और मालाएं
जिले में पूजा के लिए गेंदा के फूल और मालाएं जमकर बिकीं। शहर के मेहता पार्क, घंटाघर और रेलवे रोड पर विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान फूलों के दाम 80 रुपये किलो से लेकर 100 रुपये किलो तक रहे। लोगों ने घर और दुकानों को फूलों की लडिय़ों और माला से सजाया। कमल का फूल सौ से सवा सौ रुपये तक में बिका।
डीएम-एसएसपी ने किया दीपदान
दीपावली की संध्या पर डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने घंटाघर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीपदान किया। इस दौरान हर चौराहे पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप जलाए गए। एडीएम प्रशासन केपी सिंह, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम नंदलाल सिंह, सीओ देवानंद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी, व्यापारी अतुल राठी, दिनेश वाष्र्णेय, संजीव जैन, डेविड जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें