फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवाओं की जरूरत के अनुरूप बनेगी जिला कौशल विकास योजना

Wed, 05 Aug 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकास भवन के शताक्षी सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कौशल विकास योजना (डीएसडीपी) तैयार करने और विभिन्न विभागों के समन्वय से वर्तमान और भविष्य की कौशल आवश्यकताओं का आकलन किया गया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन डॉ. मोहम्मद आसिफ ने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न सेक्टरों के अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑटोमोटिव, अपैरल, इलेक्ट्रिकल, हेल्थकेयर, टेलीकॉम सहित अन्य ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही आईटीआई और प्रशिक्षण केंद्रों में एनसीसी मशीन ऑपरेटर, थ्रीडी प्रिंटर, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर इंस्टॉलेशन समेत अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी संचालित हैं।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित कौशल विकास आवश्यकताओं, स्थानीय रोजगार की संभावनाओं, उद्योगों की मांग तथा प्रशिक्षण की जरूरतों पर सुझाव दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने आंकड़े एवं आवश्यक सूचनाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराएं, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली गुणवत्तापूर्ण डीएसडीपी तैयार की जा सके।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र, परियोजना निदेशक, जिला सेवायोजन अधिकारी, श्रम विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय आईटीआई जलेसर, आरसेटी तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें