फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 8 व 9 अक्तूबर को जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Tue, 30 Sep 2025 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 व 9 अक्तूबर को जिला स्तरीय जूनियर (अंडर-20) वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8 बजे से होगा।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि 8 से 9 अक्तूबर तक फुटबॉल (बालक वर्ग) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। वहीं 9 अक्तूबर को भारोत्तोलन (बालक वर्ग) तथा 10 अक्तूबर को बैडमिंटन (बालक-बालिका वर्ग) की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में जिले के किसी भी विद्यालय या क्लब से खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभाग करने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर आने वाले को 700 रुपये, द्वितीय को 600 रुपये तथा तृतीय को 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। निर्णायकों को भी 600 रुपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। सभी राशि खिलाड़ियों के बचत खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित की जाएगी जिसके लिए पासबुक की छायाप्रति, खाता संख्या और आईएफएससी कोड प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें