फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जलेसर के अनिल बने पैरा नेशनल योगासन चैंपियनशिप में जज

Tue, 30 Sep 2025 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अनिल
विज्ञापन
जलेसर। पैरा नेशनल योगासन चैंपियनशिप में अनिल कुमार कुशवाहा जज की भूमिका में रहे। नई दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में चैंपियनशिप खत्म होने पर लौटे अनिल को कस्बे और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी और भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


अनिल कुशवाह ने पैरा नेशनल योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शामिल हाेने का श्रेय योगासन भारत के सचिव जयदीप आर्य और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव रोहित कौशिक को दिया। उन्हाेंने इसे स्वयं के लिए गाैरवशाली क्षण बताया और दिव्यांगजन के लिए योग के क्षेत्र में बढ़ती पहल को सराहा।
विधायक संजीव दिवाकर ने उनको बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं में योग और खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। बधाई देने वालों में पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा, व्यापारी नेता संजीव वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, प्रधानाचार्य नारायण सिंह एवं अचल सिंह, वीरेंद्र प्रताप, गुंजन कुशवाह, डॉ. जोगिंदर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें