एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज बाईपास मार्ग पर रविवार की रात करीब 1 बजे रोडवेज बस कंटनेर से टकरा गई। इसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छह अन्य यात्री घायल हुए, जो पास के चिकित्सक से उपचार करा गंतव्य को चले गए।
जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव लधौआ निवासी पुष्पेंद्र (45) बुलंदशहर डिपो में चालक थे। रविवार की रात को वह दिल्ली से लखनऊ के लिए रोडवेज बस ले जा रहे थे। रात करीब एक बजे करीब एक बजे बाईपास से होते हुए बस स्टैंड के लिए बस लेकर आए। तभी कासगंज रोड स्थित बाईपास पर सामने से आ रहे कंटेनर से बस की टक्कर हो गई। चालक पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल चालक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छह यात्रियों के हल्की चोट आई जो पास के ही चिकित्सक से इलाक कर चले गए। चालक के बभाई भाई ओमवीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से लखनऊ बस ले जाने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ कीर्तिका सिंह का कहना है कि इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।