फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सीडीओ ने विकासखंड जैथरा के गांव टांडा में बाबा दयाल गिरी मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंदिर का निर्माण पर्यटन विभाग 96.43 लाख की लागत से करा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित कार्यकारी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन को निर्देश दिया कि वह गुणवत्ता में सुधार कर मानक अनुरूप समय से कार्य को पूरा करें। पर्यटन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें