फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आत्मनिर्भर मंडल बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा

Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
धुमरी में भाजपाईयों को संबो​​धित करते जिला मंत्री विनीत भारद्वाज। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। भाजपा की आत्मनिर्भर मंडल बैठक अलीगंज विधानसभा के धुमरी मंडल में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला मंत्री विनीत भारद्वाज ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं को इनके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने माह के अंतिम रविवार से पहले शक्ति केंद्र स्तर पर अनिवार्य रूप से बैठक के निर्देश दिए। मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता व अनुशासन के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। ब्रजेश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सुरेश गुप्ता, योगेंद्र चौहान, मंडल महामंत्री हाकिम सिंह, बूथ अध्यक्ष अमित शाक्य, रामकुमार, अजय भदौरिया, दिनेश चौहान, नेम सिंह सागर, संजीव कुशवाह, शोभाराम शाक्य, प्रधान गंगूपुरा वीरभान चौहान, प्रधान सवार अजय भदौरिया भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें