डिप्लोमा इंजीनियर्स का कार्य बहिष्कार 13 वें दिन भी जारी रहा। इंजीनियर्स ने लोकनिर्माण विभाग कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांगे उठाई। उन्होंने बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया।
इंजीनियर नरसिंह पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता कर रही है। सरकार को इसका खामियाजा 2017 के चुनाव में भुगतना होगा। इंजीनियर बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इंजीनियर राजीव शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक ग्रेड 4800 रुपये करने से सरकार पर काफी कम वित्तीय प्रभाव पड़ेगा। इंजीनियर राजकुमार सिंह छोकर ने कहा कि जेई अपने मूल रूप पर नियुक्त होता है और उसी पर ही सेवानिवृत हो जाता है। सेवा काल में तीन पदोन्नतियां दी जाएं। इंजीनियर ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति इंजीनियर विरोधी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर एसपी सिंह ने एवं संचालन इंजीनियर एके सिंह ने किया।
इस दौरान गोविंद सिंह,भगवान सिंह, अजीत सिंह, संजय मौर्य, प्रेमपाल सिंह, एसपी यादव, भगत सिंह, राजेश, राजेंद्र प्रकाश, प्रदीप कुमार, फिरोज अहमद, राजकुमार, एसके शर्मा, एसपी सिंह, मुकेश कुमार, ओपी शर्मा, कैलाश कुमार, सतेंद्र सिंह, चंदन सिंह, मुकेश चंद्र, मोहम्मद जावेद आदि मौजूद रहे।